ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम

Home / news / 'अवैध हथियार से यारी पड़ेगी भारी ...,' पिस्टल लेकर रील्स बनाने वालों के...

'अवैध हथियार से यारी पड़ेगी भारी ...,' पिस्टल लेकर रील्स बनाने वालों के खिलाफ एक्शन में बिहार पुलिस

13-Nov-2023 07:57 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य के युवाओं में इन दिनों अवैध हथियार के प्रति आकर्षण काफी अधिक अधिक बढ़ गया है। ऐसे में इन चीज़ों पर रोक लगाने को लेकर बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया है। इसका स्लोगन ‘अवैध हथियार से यारी पड़ेगी भारी, कानून हाथ में लिया तो होगी गिरफ्तारी’ दिया गया है। बिहार पुलिस के ऑफिसियल सोशल एकाउंट पर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ऐसे युवा जो अवैध हथियार लेकर रील्स बना रहे और उसे वायरल कर रहे हैं, उनके लिए खास तौर से पुलिस ने यह पोस्ट जारी किया है।


वहीं , इसको लेकर बिहार पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद कई युवाओं को जेल भेजा गया है, फिर भी रील्स वायरल होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस ने जागरूकता के लिए पोस्ट जारी किया है। इसमें आर्म्स एक्ट में फंसने से युवाओं का भविष्य खराब होने से लेकर अन्य कई तरह की स्टोरी भी पोस्ट करने की कवायद है। स्कूल-कॉलेजों में भी इसके लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाने का कार्यक्रम है।


मालूम हो कि,अवैध हथियार संग रील्स बनाने में पुलिस ने माड़ीपुर से किशोरी और सदर थाना इलाके के एक किशोर को हिरासत में लिया था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर रील्स डाला था। नाबालिग होने और हथियार बरामद नहीं होने के कारण पुलिस ने दोनों को मुचलके पर मुक्त किया था। पुलिस ने इन दोनों के बयान का वीडियो बनाया है, जिसमें अवैध हथियार संग रील्स बनाने वालों के लिए सीख दी गई है। इसे भी पुलिस के ऑफिसियल साइट पर डाला है।