अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Jan-2023 10:05 AM
PATNA : बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिए खुद का समर्पित पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया है।
बिहार के खनन एवं भूतत्व विभाग ने यह निर्णय लिया है कि, राज्य के सहायक उप निरीक्षक और कांस्टेबल खनन पुलिस का हिस्सा होंगे। भूतत्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सह खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि राज में अवैध बालू खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा अपना पुलिस बल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर तौर-तरीकों और अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। इसको लेकर जल्द ही अंतिम मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकारी को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इसके आगे उन्होंने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारी ' खनन पुलिस' टीम का नेतृत्व करेंगे। यह टीम आधुनिक हथियारों से लैस होगी उन्होंने कहा कि पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिले में रेत माफिया द्वारा हिंसक हमलों की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब हो कि, बिहार में आए दुनिया की खबरें सामने आती रहती है कि अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें कई बार बड़ी अधिकारी तक भी घायल हो जाते हैं। जिसके बाद आप यह निर्णय लिया गया है कि इसके रोकथाम को लेकर विभाग द्वारा अपना पुलिस बल बनाया जाएगा।