ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी जज, घर में खुशी का माहौल

ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी जज, घर में खुशी का माहौल

14-Oct-2023 09:07 PM

By First Bihar

DESK: कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पीसीएस परीक्षा पास कर पंजाब की बिटिया शिवानी ने एक मिशाल कायम किया है। शिवानी पंजाब के कपूरथला के महताबगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता बलजीत सिंह बिट्टू पेशे से ऑटो ड्राइवर है। इस सफलता को हासिल करने के लिए शिवानी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन तमाम परेशानियों का सामना करते हुए शिवानी ने वो लक्ष्य हासिल कर लिया जो सपना वह देखते आ रही थी। 


शिवानी आज जज बन गयी हैं। पंजाब सिविल सेवा (न्यायपालिका) की परीक्षा में उसने सफलता हासिल की है। शिवानी ने जज बनकर सबकों यह मैसेज दिया है कि कड़ी मेहनत और लग्न से सफलता हासिल की जा सकती है। शिवानी ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पंजाब का भी नाम रोशन किया है। शिवानी ने बताया कि यदि लड़कियों को मौका मिले तो वो किसी भी ऊंचाई तक जा सकती है।


 शिवानी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक गुरंदरपाल सिंह और अपने माता पिता को देती है। शिवानी के जज बनने के बाद घर में खुशी का माहौल है। शिवानी के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर पर आने वाले पड़ोसी और परिवार के सदस्य शिवानी और उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंच रहे है। शिवानी अपनी इस सफलता से काफी खुश है और माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बिटिया को मिठाई खिलाया और इसी तरह आगे बढ़ने की कामना की।