समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
10-Jul-2024 09:58 AM
By First Bihar
DESK: रूस के बाद अब पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ है। वियना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी होटल रिट्ज कार्लटन पहुंचे और वहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात की।
दरअसल, लंबे समय बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी से पहले साल 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंची थी और अब 41 साल बाद पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में होटल में वंदे मातरम की धुन बजाई गई, जिससे राजधानी वियना गूंज उठी। इसके बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की।
डिनर टेबल पर दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही साथ दुनिया के ताजा हालात पर भी विमर्श किया गया। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान दर बेले से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कई अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वियना में वह कई उद्योगपतियों से भी मिलेंगे। इसके अलावा पीएम ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीयों से संवाद भी करेंगे।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंचे थे, जहां मास्कों में राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें रूस के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा। पीएम मोदी को रूस में सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट अंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया है। साल 2019 में पीएम मोदी के रूस दौरे पर मास्को में यह सम्मान देने का एलान किया गया था। पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिलना दोनों देशों की गहरी दोस्ती का प्रतीक है।
