तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
02-Jun-2021 12:11 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: ट्रक और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर में कंटेनर के ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि ट्रक का ड्राइवर और खलासी घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान अब तक अभी हो पाई है जबकि घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान धवलजीत सिंह के रुप में हुई है जो आगरा के झनमुट्टा का रहने वाला है। वही खलासी श्यामवीर सिंह मध्यप्रदेश के मुरैना का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के भरभौली मोड़ की है।

घायल ट्रक ड्राइवर धवलजीत सिंह ने बताया कि अपने खलासी के साथ कोलकाता से बैटरी लेकर पटना के लिए चला था लेकिन जैसे ही वह भरभौली गांव पहुंचा तभी पटना की तरफ से खाली आ रही कंटेनर अचानक सामने से टक्कर मार दी और यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची जम्होर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक कंटेनर ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।