राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
20-Nov-2021 03:29 PM
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-पलामू पथ पर बिजौली मोड़ से आगे स्थित उपेंद्र पेट्रोल पंप पर एक कार में अचानक आग लग गई. बता दें कि शादी के बाद लौट रहे दूल्हा-दुल्हन उसमें सवार थे. देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गई. दूल्हा दुल्हन को आनन-फानन में कार से उतारना पड़ा. इस कारण पंप पर अफरातफरी मच गई. हालांकि पंप कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कार को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर किया वरना बड़ी घटना हो सकती थी.
आग की लपटें इतनी तेज थी कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लग गया. मिली जानकारी के मुताबिक कार नवीनगर के मझियावां गांव से दूल्हा-दुल्हन को लेकर औरंगाबाद लौट रही थी. कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. पंप पर पेट्रोल लेने के लिए पहुंची कि बोनट के अंदर से धुआं निकलने लगा.
वहीं धुआं देख कार चालक ने बोनट खोला तो अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कार को धकेल कर किनारे किया तब तक आग की लपटें और तेज हो गई. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उपलब्ध आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग पर काबू नहीं हो पाया. अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग बुझाई जा सकी. इस दौरान वहां काफी भीड़ उमड़ पड़ी.