राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
24-Nov-2022 09:03 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की टीम जमीनी विवाद में फसल की कटाई रोकने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी जवानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना गोह थाना के दरधा गांव की है।
दरअसल, गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में एक जमादार समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हुए गए। घायलों में पांच महिला सिपाही भी शामिल है। घायल पुलिसकर्मियों को गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार और आर्यन कुमार शामिल है।
गोह के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार और गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ महिलाएं धान की फ़सल काट रही थीं। फसल काटने से मना करने पर उनलोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में पुलिस पदाधिकारी एवं कई जवान घायल हो गए। वहीं, दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार और रीना कुमारी घायल हुई हैं। इनमें बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है।