सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
23-Oct-2022 07:42 PM
PATNA: औरंगाबाद के गोह में रविवार को पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से पांच लोगों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि औरंगाबाद में हुई इस हादसे से वे काफी मर्माहत हुए हैं। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को अविलंब 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।
दरअसल, रविवार की दोपहर उपहरा थाना क्षेत्र स्थित हमीदनगर में पुनपुन नदी में स्नाना करने के दौरान चार बच्चियां डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी घाट पर पहुंचे और बच्चियों को बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान बच्चियों को बचाने नदी में उतरे एक अन्य शख्स की भी डूबकर मौत हो गई। बचाने वाले मृतक व्यक्ति की पहचान गांव के ही शंकर ठाकुर के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दो बच्ची का शव बरामद किया गया है। जबकि अन्य के शव की तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान विजय भगत की 15 वर्षीय बेटी काजल कुमारी, हरिद्वार भगत की 12 वर्षीय बेटी छोटी कुमारी, गनौरी भगत के 16 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी और बखोरी विश्वकर्मा के 14 वर्षीय बेटी निधि कुमारी के रूप में हुई है।