शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
29-Nov-2022 01:30 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में 23वें स्थापना दिवस पर दो फाड़ दिखने के साथ ही लोजपा(रामविलास) की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी के एक गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पार्टी की गोह प्रखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर तीन-तीन हजार में प्रखंड अध्यक्ष का पद बेंच रहे है।
कपिलदेव पासवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा, डंडा और लेटर पैड साथ लेकर चलते है। राह चलते सड़क पर ही रूपये लेकर वे किसी को भी प्रखंड अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंप देते है। उन्होने कहा कि पहले वें पार्टी के गोह प्रखंड अध्यक्ष थे। बाद में जिलाध्यक्ष ने तीन हजार रूपयें लेकर दूसरे नेता को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया। वही पार्टी के एक दूसरे नेता लोजपा रामविलास के जिला सचिव रामविलास पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने पार्टी को दुकान बना रखा है। उनका जब मन होता है किसी प्रखंड अध्यक्ष की हजामत बना डालते है। वे पार्टी को मनमाने तरीके से चला रहे है।
संगठन के हित में उन्हे जिलाध्यक्ष पद से हटाना जरूरी है। इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि उनपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। अगर कोई रूपये लेकर प्रखंड अध्यक्ष का पद बांटने का आरोप लगा रहा है, तो वह इसका प्रमाण भी दे। यदि वह ऐसा साबित कर देता है, तो वें पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना पार्टी विरोधी कार्य है और पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएंगी।