ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार

औरंगाबाद की 2 बहनों को DM ने किया सम्मानित, अब हर सरकारी कार्यक्रम में गाएंगी गीत

औरंगाबाद की 2 बहनों को DM ने  किया सम्मानित, अब हर सरकारी कार्यक्रम में गाएंगी गीत

05-Jan-2023 02:37 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: छोड़ी दा दरुआ, छोड़ी दा गंजवा छोड़ी सिगरेटवा ना....कि ए पापा मानी ना मोरे कहनवा राउर जोड़िले हथवा ना...नशा के खिलाफ गीत गाकर रातों रात सुर्खियों में आई औरंगाबाद की दो बहनों को जिला प्रशासन ने सिर आंखों पर बिठाया है। वायरल सिस्टर्स को डीएम सौरभ जोरवाल ने अपने हाथों से सम्मानित किया। औरंगाबाद डीएम ने इस मौके पर कहा कि अब हर सरकारी जागरुकता कार्यक्रम में ये दोनों बहने कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 


शराब के खिलाफ गाना गाकर रातों रात सुर्खियों में आई रोहतास की बिटिया 'वायरल गर्ल' सलोनी के बाद अब औरंगाबाद की दो बेटियों ने भी नशा के खिलाफ अपना मोर्चा खोला। नशा विरोधी गीत गाकर औरंगाबाद की सिस्टर्स ने खुब सुर्खियां बटोरी। दोनों बहनों का नशा मुक्ति गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लाइक और शेयर मिले है। इस गीत को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। औरंगाबाद की दोनों बहने रातों रात वायरल हो गयी। इस बात की जानकारी औरंगाबाद डीएम को भी मिली। 


रफीगंज के खिरहिरी गांव की दो सगी बहनों को औरंगाबाद जिला प्रशासन ने सिर आंखों पर बिठाया। दोनों बहनों का नशा मुक्ति गीत सुनने के बाद डीएम सौरभ जोरवाल ने उन्हें अपने पास बुलाया। दोनों को शॉल, मोमेंटो और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि अब दोनों बहने इस बार 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्थापना दिवस समारोह में न केवल अपनी प्रस्तुति देंगी बल्कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जानेवाले सभी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम की भी शान बढ़ाएंगी। 


गौरतलब हैं कि इसके पहले औरंगाबाद के बगल के रोहतास जिले के पतलुका गांव की रहने वाली तिलौथु मध्य विद्यालय की छात्रा सलोनी भी नशा मुक्ति गीत गाकर सुर्खियों में आई थी। बॉलीवुड फिल्म नायक में जिस प्रकार अनील कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया गया उसी तर्ज पर सलोनी को भी एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO)बनाया गया। 


नशा मुक्ति गीत गाने वाली औरंगाबाद की वायरल सिस्टर्स 12 साल की सोनाली राज और 10 साल की कुमारी सृष्टि का भी जादू चल गया है। छोड़ी दा दरुआ, छोड़ी दा गंजवा छोड़ी सिगरेटवा ना....कि ए पापा मानी ना मोरे कहनवा राउर जोड़िले हथवा ना...गाकर दोनों बहने सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। औरंगाबाद डीएम ने दोनों बहनों को सम्मानित किया जिससे दोनों बेहद खुश हैं। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। माता-पिता कलावती देवी एवं श्याम पुजारी भी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।