Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार
26-Dec-2022 11:22 AM
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग ट्रेफिक नियमों का अवहेलना कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की जान चली गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले के NH-139 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। यह घटना पटना औरंगाबाद पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। इस घटना की मुख्य वजह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है।
मृत युवक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, यह कार का ड्राइवर बताया जा रहा है। यह अरंडा के रामपुर निवासी राम इकबाल सिंह के पुत्र बताया जा रहा है। इसकी उम्र 18 वर्ष बताई जाती है,अन्य घायल 28 वर्षीय कल्लू कुमार और 20 वर्षीय रंजन कुमार रामपुर के ही बताए जाते हैं। बाकी लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
बताते चले कि, इस घटना में घायल सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है। वहीं, दूसरी गाड़ी में घायल लोगों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं आयी है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि घटना की सूचना है, लेकिन अन्य कोई विवरण उपलब्ध नहीं है. कोई भी व्यक्ति प्राथमिकी के लिए थाना नहीं पहुंचा है। दोनों घायल बेहोश हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।