ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Muzaffarpur News: बिजली चोरी का केस मैनेज करने के लिए नजराना मांगते JE...

Muzaffarpur News: बिजली चोरी का केस मैनेज करने के लिए नजराना मांगते JE का ऑडियो वायरल, विभाग की हो रही किरकिरी

19-Dec-2024 09:26 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: करप्शन रोकने की सरकार जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन साहब अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर बिजली विभाग से जुड़ा हुआ है। जहां के जेई पर गंभीर आरोप लगा है। बिजली चोरी के मामले को सुलझाने के लिए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर द्वारा 25 हजार रूपये की मांग किये जाने का मामला सामने आया है।


 बिजली विभाग के जेई विकास कुमार और मिठाई दुकानदार अनिल की मोबाइल पर बातचीत किये जाने का ऑडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल ऑडियो में मिठाई दुकानदार अनिल और बिजली विभाग के जेई विकास कुमार के बीच बातचीत हुई। 


जिसमें अनिल जेई से रामबाबू के मामले को सुलझाने की बात करता है। मामला बिजली चोरी का है। जेई कहता है कि 19 हजार रूपया ही मिला है जबकि बात 25 हजार में हुआ था। बाकि पैसा अभी नहीं मिल पाया है। तब अनिल आने को कहता है। जिसके बाद जेई कहता है कि फोन करके आते हैं। फिर अनिल कहता है कि रामबाबू किसान हैं। एग्रीकल्चर मीटर है खेती के काम में उसे परेशानी हो रही है। उसकी इस समस्या को दूर करें।   


वायरल ऑडियो पर माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मो. सैफ अली ने कहा कि पूरे मामले से बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। लेकिन रिश्वत मांगने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब वायरल ऑडियो बिजली विभाग के लिए सिर दर्द बन गया है। 


जूनियर इंजीनियर विकास कुमार का जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है उसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इसे JE की आवाज बता रहे हैं। उनका कहना है कि वायरल ऑडियों में जेई विकास का ही आवाज है। अब सवाल उठता है कि क्या जांच के नाम पर बिजली विभाग के कर्मी और अधिकारी जनता का इसी तरह शोषण करते रहेंगे। इस मामले में यदि जेई दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि वायररल ऑडियो से बिजली विभाग की किरकिरी हो रही है और लोग सवाल पूछ रहे हैं। 

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट..