ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली जाएंगे CM नीतीश,  केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

16-Aug-2023 07:21 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 16 अगस्त बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। बिहार के सीएम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की समाधि स्थल पर जाएंगे और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास भी जाएंगे। वहीं मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले इन दोनों नेताओं का आपस में बातचीत करना काफी अहम माना जा रहा है।


दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही है ऐसे में सभी की निगाहें बैठक में होने वाली चर्चाओं पर टिकी हुई है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलकर उनके पार्टी के अंदर कांग्रेस को लेकर जो नाराजगी चल रही है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे क्योंकि अगले बैठक में यात्रा होना है कि विपक्षी गठबंधन का संयोजक किसे बना है और कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि मुंबई की बैठक में यात्रा होना है कि विपक्षी गठबंधन का संयोजक कौन होगा और कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी साथ ही साथ कौन कहां से चुनाव लड़ेंगे इस बात का भी चर्चा मुंबई के बैठक में कर लिया जाएगा।


आपको बताते चले कि, मुंबई में होने वाली बैठक में इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक समन्वयक समिति अन्य राजनीतिक समितियों पर निर्णय की घोषणा की जा सकती है इंडिया गठबंधन ने 1 महीने के अंतराल में 23 जून को बिहार की राजधानी पटना और 18 और 19 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में दो बैठक कर चुकी है इसके बाद अब इसकी तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है।