ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर में भारी विरोध, नारेबाजी करने वाले युवक...

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर में भारी विरोध, नारेबाजी करने वाले युवक को मंत्री जी के समर्थकों ने पीट डाला

25-May-2023 02:04 PM

By First Bihar

BUXAR: बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान एक युवक अचानक आया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। इस दौरान बीजेपी की बैठक में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अपने नेता अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी होता देख मंत्रीजी के समर्थक आग-बबूला हो उठे। मंत्री के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


अश्विनी चौबे के समर्थकों ने युवक को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। युवक के विरोध और हंगामे का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है जो खूब वायरल हो रहा है। वही अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी करने वाले युवक का कहना था कि हम लोगों ने उन्हें सांसद बनाया। अश्विनी चौबे 9 साल में एक भी दिन उनका हाल-चाल जाने नहीं आए। इलाके में लोग कैसे है लोगों की क्या समस्या है यह जानना भी उन्होंने मुनासिब नहीं समझा। 


युवक का आरोप है कि क्या वो हमारे लिए एक दिन का समय नहीं निकाल सकते हैं? केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी करने वाले शख्स की पहचान बक्सर के बरका राजपुर निवासी कमल नयन पांडेय के रूप में हुई है। कमल नयन का आरोप है कि अश्विनी चौबे जब से केंद्रीय मंत्री बने तब से एक बार भी यहां की जनता से मिलने नहीं आए हैं। जबकि यहां की जनता ने उन्हें जिताया और सांसद बनाकर दिल्ली भेजा। सांसद बनने ही वे जनता से किये गये वायदे भी भूल गये।