BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
07-Mar-2020 12:12 PM
DESK : दुनिया भर में कोरोना वायरस अपना पैर पसार चुका है. अबतक इस वायरस ने 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. चीन से शुरू हुए इस वायरस ने इटली, भारत सहित कई देशों में दस्तक दे दी है.
भारत में भी कई लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. जिन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. वहीं सरकार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुग भी कर रही है और बचाव के भी उपाय बता रही है.इस बीच उड़ीसा से आई एक खबर ने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है. खबर के मुताबिक इलाज के दौरान उड़ीसा के कटक के एक अस्पताल से कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज भाग गया.
बताया जा रहा है कि आयरिश का रहने वाला एक शख्स भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आया था. जहां कोराना वायरस की जांच के दौरान उसका बॉडी टेम्परेचर बढ़ा हुआ मिला. इसके बाद उस शख्स को इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रखा गया.
इलाज के दौरान ही गुरुवार की देर रात वह शख्स डॉक्टर को चकमा देकर भाग गया. जब स्टाफ जांच के लिए उसे लाने उसके कमरे में गया तो वह वहां नहीं मिला. जिसके बाद उसे खोजा जाने लगा पर कहीं नहीं मिला.
कोरोना मरीज के भागने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया. तेजी से उसकी खोजबीन की जाने लगी पर उसका पता नहीं चला. आयरिश नागरिक के खिलाफ मंगलाबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई और उसकी तलाश की जा रही है.