ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

अस्पताल से लौटने के बाद पत्नी ने पति को नहाने के लिए कहा, इस बात से गुस्साएं पति ने धारदार हथियार से काट डाला गला

14-Sep-2023 04:25 PM

By FIRST BIHAR

CHAPRA: छपरा में एक पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को नहाने के लिए कह रही थी। नहाने के नाम से पति इस कदर आग-बबूला हो गया और घर में रखे सब्जे काटने वाले फंसुल से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छपरा के रसूलपुर इलाके का है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


महिला के मायके वालों का तो रो-रोकर बुरा हाल है ही जान लेने वाले पति का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति विश्वकर्मा महतो जिसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वही मृतका की पहचान असहनी टोला वंशी छपरा निवासी रीना देवी के रूप में की गयी है। मृतका रीना देवी का पति विश्वकर्मा महतो की मानसिक हालत पिछले छह महीने से ठीक नहीं है। इलाज के सिलसिले में रीना देवी और परिवार के लोग विश्वकर्मा महतो को लेकर गोरखपुर गये हुए थे। बुधवार को ही सभी घर लौटे थे। 


गोरखपुर से घर लौटने के बाद रीना ने कहा कि हॉस्टिल से आए है जाकर नहा लीजिए। इतना सुनते ही विश्वकर्मा महतो भड़क गया और बिना सोचे समझे धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन पर हमला कर दिया। जिसके बाद घर में चिख-पुकार मच गयी। आनन-फानन में महिला को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। 


आरोपी पति को थाने में रखा गया जहां वह पत्नी के बारे में पुलिस वालों से पूछता रहा और वह घंटों लॉकअप में रोता रहा। ऐसा लग रहा था कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया हो। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच बहुत अच्छे संबंध थे। इसे देखकर लोग कहा करते थे कि विश्वकर्मा अपनी पत्नी रीना को बहुत मानता है। वह पत्नी को बहुत प्यार करता है लेकिन उन लोगों को जब पता चला कि विश्वकर्मा ने पत्नी रीना की हत्या कर दी है तो लोगों को इस पर विश्वास तक नहीं हुआ। फिर लोगों को पता चला कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिस वजह से शायद उसने ऐसा कदम उठाया। हालांकि पत्नी की मौत से विश्वकर्मा महतो काफी सदमे में है रो-रोकर उसका बुरा हाल है।