ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

पटना के कुख्यात क्रिमिनल टकला को ASP लिपि सिंह ने दबोचा, भाजपा जिलाध्यक्ष पर चलाया था गोली

पटना के कुख्यात क्रिमिनल टकला को ASP लिपि सिंह ने दबोचा, भाजपा जिलाध्यक्ष पर चलाया था गोली

02-Dec-2019 07:58 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इस कड़ी में पटना पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात क्रिमिनल टकला को अरेस्ट कर लिया हालांकि इस दौरान अपराधी चुहरी कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. 




पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए ASP लिपि सिंह ने बताया कि पटना पुलिस को पिछले दो सालों से तलाश थी. हाल ही में उसने लूट जैसी बड़ी कई वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात टकला अपने साथी चुहरी कुमार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार नेफौरन कार्रवाई करते हुए दोनों कुख्यात अपराधियों को घेर लिया. स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे. काफी देर तक चूहे बिल्ली की इस खेल में कुख्यात क्रिमिनल टकला पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि उसका साथी अपराधी चुहरी कुमार चकमा देकर भागने में सफल रहा.

एएसपी लिपि सिंह ने आगे बताया कि क्रिमिनल टकला के ऊपर आर्म्स एक्ट और लूट के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं. इसने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का मर्डर करने का कोशिश किया था. जिसे आज पुलिस अरेस्ट करने में सफल रही. पुलिस ने इसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है.