पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
15-Dec-2019 05:55 PM
PATNA : लालू परिवार का फैमिली ड्रामा एक बार फिर से सड़क पर आ गया है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बता रही हैं। ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया। राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है। बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है।
पोस्टर को लेकर हुआ विवाद
ऐश्वर्या ने बताया कि पापा को लेकर एक गलत पोस्टर पटना विवि के पास लगाया गया था. मैंने कहा मेरे पापा को इस विवाद में क्यों ला रहे हैं. इसको लेकर राबड़ी ने पिटाई की और मेरे मोबाइल को छिन लिया है. राबड़ी के सुरक्षाकर्मियों ने मुझे बाहर निकाल दिया. मेरे पास जो गहना है उसको भी राबड़ी ने रख लिया है. मेरे पास केस को लेकर जो भी साबूत था उसको राबड़ी ने छिन लिया है.
चंद्रिका राय और उनकी पत्नी पहुंची राबड़ी आवास
पति बेटी ऐश्वर्या को राबड़ी आावास से धक्के देकर बाहर निकाले जाने की जानकारी मिलते ही चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दस सर्कुलर आवास पहुंचे हैं चंद्रिका राय ने राबड़ी देवी पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लालू परिवार की खटिया खड़ी कर देंगे चंद्रिका राय ने कहा है कि उनकी बेटी को लालू परिवार ने जिस तरह प्रताड़ित किया है उसका वह पुरजोर जवाब देंगे. ऐश्वर्या की मां ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने अपने कार्यकर्ताओं के जरिए आज चंद्रिका राय और ऐश्वर्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पटना कॉलेज में पर्चे बंटवाये थे।
अब राबड़ी देवी के आवास में नहीं रहेगी बहू ऐश्वर्या, मारपीट के बाद ससुराल छोड़ जाएगी मायके