Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
02-Aug-2020 09:24 AM
By Ajay Ray
BUXAR : कोरोना काल में बक्सर की जनता से दूर रहने वाले सांसद अश्विनी चौबे पर अब विरोधियों ने हमला तेज कर दिया है। बक्सर जिले में जगह-जगह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे के लापता होने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। विपक्ष से जुड़े नेता आरोप लगा रहे हैं कि स्थानीय सांसद ने पिछले 6 महीने से बक्सर की जनता की सुध नहीं ली।
विधानसभा चुनाव करीब होने की वजह से जिले की राजनीति भी गरमा रही है। अश्विनी चौबे के विरोधियों का कहना है कि बाहर से आने वाले उम्मीदवार जिले की जनता के साथ अक्सर यही बर्ताव करते हैं। जनता का वोट लेते हैं और फिर दिल्ली में जाकर बैठ जाते हैं। एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बक्सर में जगह-जगह अश्विनी चौबे लापता वाला पोस्टर लगाया है।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने कहा है कि स्थानीय सांसद पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री हो लेकिन जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। लोगों को कोरोना काल में इलाज की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है और 6 महीने से सांसद लापता हैं। एनएसयूआई ने सांसद को ढूंढने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा भी की है।