समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
17-Jun-2020 10:19 AM
PATNA: मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में मानहानि को लेकर परिवाद दायर किया है. तेजस्वी पर बयान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर इसके तहत दो साल की सजा का प्रावधान है.
अशोक चौधरी के वकील ने कहा कि माफी मांगने और फेसबुक और ट्विटर से तेजस्वी यादव को वीडियो डिलिट करने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी डिलिट नहीं किया. जो वीडियो शेयर किया था वह एडिटेड था. उसमें यह दिखाया जा रहा था कि अशोक चौधरी गाली दे रहे है. लेकिन ऐसा नहीं था. जिसके बाद मानहानि का क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है. अगर कोर्ट ने ट्रायल चलाया और दोषी साबित हुए तो दो साल की सजा उनको हो सकती है.
15 जून को भेजा था नोटिस
15 जून को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा था. अशोक चौधरी ने कहा था कि तेजस्वी यादव माफी मांगे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे. अशोक चौधरी ने ट्वीट करते किया था कि समाज और मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष ने जो हरकत की है, मैं उसके जवाब में लीगल नोटिस भेज रहा हूं. नेता प्रतिपक्ष जनता से या तो माफी मांगे अन्यथा हम कानूनी रूख अख़्तियार करने को बाधित होंगे.