Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
06-Mar-2024 05:34 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के बिक्रमगंज के आनंद नगर में उस समय एक साधारण शादी खास बन गई जब भारतीय वायु सेना के 16 गरुड़ कमांडो शादी में पहुंच गये। दरअसल 18 नवंबर 2017 को पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते जम्मू के बांदीपुर सेक्टर में शहीद हुए अशोक चक्र विजेता गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की छोटी बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सभी जवान पहुंचे थे।
इतना ही नहीं अपने शहीद साथी की छोटी बहन की विदाई के समय 16 गरुड़ कमांडों ने अपने हथेली पर बहन का पाव रखकर ससुराल के लिए विदा किया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। बता दें कि अशोक चक्र विजेता शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला भाइयों में अकेला था। उनके ऊपर तीन बहनों की शादी की जिम्मेवारी थी लेकिन बहन की शादी के पहले ही वे शहीद हो गये। ऐसे में भाई के दोस्तों ने भाई का यह फर्ज निभाया।
इससे पहले जब 2019 में शहीद ज्योति प्रकाश की दूसरी बहन की शादी हुई थी। तब उस समय भी 11 की संख्या में गरुड़ कमांडो शहीद के गांव बदला डीह पहुंचे थे और बहन का पैर अपने हथेलियां पर रखकर वरमाला के स्टेज तक पहुंचाया था। इस बार भी शहीद जवान के 16 गरुड़ कमांडो दोस्त गांव पहुंचे और अपने शहीद दोस्त की बहन को अपने हथेलियां पर विदा किया।
बता दें कि शहीद जवान की बहन सुनीता कुमारी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और उसकी शादी बक्सर के धनसोई के रहने वाले सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार के साथ हुई है। अपने शहीद दोस्त के बहन की तमाम रस्म में गरुड़ कमांडो के ग्रुप ने भाई बनकर निभाया। शादी की तमाम रस्मों ही नहीं बल्कि शादी के हरेक काम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसे देखकर पूरा गांव हतप्रभ था।




