ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मारे गये असगर अली के परिवार से मिले पप्पू...

जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मारे गये असगर अली के परिवार से मिले पप्पू यादव, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

03-Aug-2023 08:31 AM

By First Bihar

MADHUBANI: जयपुर एक्सप्रेस फायरिंग की घटना में मारे गये मो. असगर के परिजनों से जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मुलाकात की। परिजनों से मिलकर पप्पू यादव ने ढांढस बंधाया और सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने और सुरक्षा की मांग की। 


पप्पू यादव बुधवार की देर शाम मधुबनी के बिस्फी स्थित परबता गांव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि देश में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। पप्पू यादव ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 


गौरतलब है कि मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ जवान चेतन ने एएसआई समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस ट्रेन से यात्रा कर रहे बिहार के असगर की भी हत्या चेतन ने कर दी थी। असगर कारोबार के सिलसिले में जयपुर से मुंबई जा रहे थे। इस घटना के बाद से असगर के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


असगर के परिजनों से मिलने के लिए पप्पू यादव मधुबनी पहुंचे थे। इस घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है। साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की बात दोहराई है। पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।