मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
13-Dec-2024 08:12 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर में 20 दिन से सड़क निर्माण कार्य में जुटी मां कामख्या कंस्ट्रक्शन की पांच गाड़ियों को असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। हालांकि आग किसने लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से कंपनी को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
जिस तरह से वाहनों में आग लगाई गयी है उसे देखकर नक्सली हमले की आशंका जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक करपी थाने से महज दो किलोमीटर दूर मखमिलपुर-करपी पथ पर स्थित पेट्रोल पंप पर इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा निवासी शैलेश कुमार की मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को 12 माइल से करपी तक सड़क का निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट मिला हुआ है।
20 दिन पहले कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया था। सड़क निर्माण में आधा दर्जन जेसीबी, रोड रोलर, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को लगाया गया है। दिनभर काम के बाद गाड़ियों को उसी पथ में संचालित कर पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मध्य रात्रि में बैखौफ अपराधी ने एक-एक कर पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
जेसीबी, रोड रोलर, ट्रैक्टर समेत कुल पांच वाहन धू-धूकर जल कर खाक हो गया। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही अरवल एसपी राजेंद्र कुमार भील घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही हैं।