ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

सेक्स रैकेट कांड : विधायक अरुण यादव अंडरग्राउंड, पुलिस को अब तक गिरफ्तारी वारंट का इंतजार

13-Sep-2019 02:43 PM

By 13

ARA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरजेडी विधायक अरुण यादव अंडर ग्राउंड चल रहे हैं। अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अब तक वारंट नहीं मिला है। गुरुवार को कोर्ट बंद होने के कारण पुलिस वारंट हासिल नहीं कर पाई आज पुलिस कोर्ट में अर्जी देकर विधायक अरुण यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेगी। https://www.youtube.com/watch?v=50lsDZnuclc सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता ने आरा के संदेश से आरजेडी के विधायक अरुण यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 18 जुलाई को इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था लेकिन पुलिस अरुण यादव के खिलाफ लंबे समय तक चुप्पी साधे बैठी रही। स्वयंसेवी संस्थाओं के हस्तक्षेप से पीड़िता का बयान 164 के तहत दूसरी बार दर्ज हुआ और मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने विधायक के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की लेकिन लगभग 2 महीने बाद की गई छापेमारी में एफएसएल की टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा। उधर विधायक के साथ तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को जिला प्रशासन ने वापस बुला लिया है। पुलिस ने संदेश विधायक को सेक्स रैकेट कांड में आरोपी बना तो लिया है लेकिन उसकी चुप्पी अभी इस मामले पर बनी हुई है। उधर विधायक के पैतृक गांव अगिआंव प्रखंड स्थित लसाढ़ी से लेकर पटना आवास तक के ठिकानों पर सन्नाटा पसरा है। विधायक कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं लेकिन उसके परिवार के लोग अब भी मामले को मैनेज करने में लगे हुए हैं। आरा से केके सिंह की रिपोर्ट