Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
14-Dec-2024 09:43 PM
By First Bihar
ARRAH: मां के लिए दवा लेकर घर लौट रहे बिहार पुलिस के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना आरा-बक्सर फोरलेन की है। मृतक की पहचान बक्सर के अरख गांव निवासी स्व. सत्यनारायण सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो बेतिया में सिपाही के पद पर तैनात थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उनकी मां की तबीयत खराब थी। मां की दवा लाने वो बाइक से बाजार गये हुए थे। दवा लेकर वो आरा-बक्सर फोरलेन से घर लौट रहे थे तभी अचानक बीच सड़क पर नीलगाय आ गयी और अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उन्हे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। आरा सदर अस्पताल से उन्हें पीएमसीएच ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक सुधीर कुमार सिंह एकलौते पुत्र थे। पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर सिपाही की नौकरी लगी थी। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद पत्नी काफी सदमें में हैं। उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।