Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
03-Feb-2024 05:03 PM
By First Bihar
ARRAH: एनडीए की नई सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। रोहतास में सीएसपी सेंटर में लूट के बाद अब भोजपुर में ट्रक चालक से लूटपाट की कोशिश की गयी और विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने ट्रक के ड्राइवर को गोली मार दी। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित हरीपुर पेट्रोल पंप के पास की है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान नालंदा निवासी एक ट्रक चालक को गोली मार दी। घायल ट्रक चालक को गोली दाहिने साइड कंधे और गर्दन के बीच लगी है।
गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गयी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया। हालांकि परिजन उसका इलाज शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में करा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र के सिनामा गांव निवासी राम नंदन प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार हैं जो पेशे से ट्रक चालक हैं। वही मेडिकॉन अस्पताल में इलाज कर रहे हैं सर्जन चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि एक ट्रक चालक गोली लगने से घायल था। गंभीर हालत में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसे लाया गया था। दाहिने साइड सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके बाद उसे तत्काल ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया जहां ऑपरेशन कर शरीर से गोली निकाली गयी। अभी दो दिनों तक उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।