ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

आरा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

13-Mar-2024 04:26 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नकाबपोश बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने  के बाद युवक घायल होकर वही गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। 


बताया जाता है कि घायल युवक किसी व्यक्ति को जमीन दिखाने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हमला बोल दिया। अपराधियों ने युवक पर गोली दाग दी। गोली युवक के पेट में जा लगी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित जहूर आईटीआई के पास की है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के संबंध में भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया की घायल युवक की पहचान हो गयी है। नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी 35 वर्षीय दीपनारायण सिंह अपने एक साथी के साथ जमीन के सिलसिले में गया था। तभी पहले से घात लगाये बैठे 3 अपराधियों ने गोली मार दी। 


एएसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वही घायल युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक को दाहिने साइड कमर के पास  गोली लगी है जो पेट में जाकर फंस गई। गोली निकालने के लिए युवक का ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उसे ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।