Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
08-Nov-2024 11:53 AM
By First Bihar
CHHAPRA : बिहार के छपरा में आज सुबह अर्घ्य देने के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। दरअसल, तरैया थाना इलाके के पचभिंडा गांव स्थित एक बड़े पोखरा में आज सुबह ओवरलोड नाव पलट गई। छोटी सी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, वहीं 8 अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। इन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में छठ पूजा की खुशी मातम में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव के बड़ा पोखरा पर आज छठ महापर्व का सुबह वाला अर्घ्य दिया जा रहा था। इसी दौरान एक छोटी सी नाव पर करीब 10 लोग सवार थे। नाव ओवरलोड होने की वजह से नाव किनारे से थोड़ी ही दूर जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। किसी तरह ग्रामीणों ने 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं, इस हादसे में मृतकों की पहचान पचभिंडा गांव के रहने वाले बीट्टू कुमार सिंह के रूप में की गई है। वह घर का इकलौता बेटा भी था। बता दें, उसके पिता का भी पहले देहांत हो चुका है। घर का अकेला चिराग बूझ जाने की वजह से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान दसई मांझी के रूप में हुई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पर सवार लोग पानी में गिरते हुए नजर आ रहे हैं।
इधर, हादसे की जानकारी पुलिस को दो गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।