मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Apr-2020 12:03 PM
PATNA : अररिया कांड में आरोप झेल रहे कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर एक्शन नहीं होने के मामले में अब नीतीश सरकार की साख गिरती जा रही है किसी सरकार के ऊपर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ-साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी हमला बोला है रालोसपा प्रवक्ता अभिषेक झा और हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने सरकार पर हमला बोला है।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रवक्ता अभिषेक झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि यह कौन सा न्याय है? आरोप सरेआम साबित होता है और अफसरशाही के किस दबाव में आप हैं की आप कोई कारवाई नहीं करते हैं उल्टा उसे प्रमोशन दे देते हैं ताकि ऐसे लोगों का मनोबल और बढ़ जाए।उन्होनें कहा कि आपको और आपकी सरकार को जनता को बताना चाहिए कि आपकी ऐसी कौन सी मजबूरी है जो आपको लोकतंत्र की हत्या कर देने पर भी विवश करती जा रही है।रालोसपा की यह मांग है कि सरकार अविलंब उस पदाधिकारी की प्रोन्नति रद्द कर उचित कार्रवाई करे ताकि आम जनता का न्याय पर और भारत के संविधान पर भरोसा कायम रह सके।
वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार को दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। सरकार को जिस अधिकारी पर कार्रवाई करनी चाहिए थी उसे प्रमोशन दे दिया। उन्होनें कहा कि अधिकारियों के आगे नीतीश सरकार नतमस्तक है।सरकार में अफसरशाही हावी है। पुलिस के डीजीपी अपने दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई कर देते हैं लेकिन सरकार अपने अधिकारी को प्रमोशन देकर और सिर आंखों पर बिठा रही है। इससे पुलिस विभाग का मनोबल भी टूटेगा।
बता दें कि शनिवार की देर शाम नीतीश सरकार ने अधिसूचना निकाली जिसमें गंभीर आरोपों में घिरे अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को पुरस्कृत कर दिया गया। मनोज कुमार को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी पद से हटाकर कृषि विभाग में उप निदेशक बना गया है। सरकार ने किशनगंज के जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद साह को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी का चार्ज दे दिया है।
दरअसल कुछ दिन पहले अररिया की तस्वीरें पूरे देश में वायरल हो गयी थीं। अररिया में अपनी चार पहिये गाड़ी से जा रहे कृषि पदाधिकारी को सड़क पर तैनात पुलिस के जवानों से रोका था। इसके बाद सत्ता मद में बौराये कृषि पदाधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर गाड़ी रोकने वाले चौकीदार से कान पकड़ कर उठक बैठक करवायी थी। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था।