BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
04-Jun-2020 01:26 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : एससी एसटी आरक्षण के मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए लड़ाई की शुरुआत करने वाले बिहार के दलित विधायक अब बट गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जेडीयू नेता श्याम रजक के नेतृत्व में जिन दलित विधायकों ने आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष का ऐलान किया था अब वह पार्टी लाइन पर अलग हो गए हैं।
जीतन राम मांझी के आवास पर आज दलित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन आरजेडी कोटे के दलित विधायक के मांझी की बजाय तेजस्वी यादव के साथ बैठक करते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दलित विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में आरक्षण को बचाए रखने के लिए रणनीति भी बनी लेकिन आरजेडी के विधायक मांझी जी के आवास पर नहीं पहुंचे।
माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी भले ही महागठबंधन में शामिल हो लेकिन तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव के पहले उन को अलग-थलग कर देना चाहते हैं। मांझी दलित विधायकों की एकजुटता के बहाने अपनी उपयोगिता साबित करना चाहते हैं। लेकिन तेजस्वी के मास्टर स्ट्रोक से अब उन्हें झटका लगा है वहीं दूसरी तरफ दलित विधायकों की एकजुटता भी बिहार में बिखर गई है।