Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’
23-Feb-2020 08:21 AM
PATNA : प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है. समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.
राजधानी में भी द ग्रेट भीम आर्मी के सदस्यों ने बंद के समर्थन में मार्च निकाला है. पटना के महेंद्रु इलाके से बंद समर्थक निकले हैं. शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है. बंद समर्थक शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने यहां सीएए और एनआरसी के विरोध में चल रहे धरने को समर्थन दिया था. उन्हाेंने बंद को सफल बनाने के लिए संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई थी. भीम आर्मी ने कहा है कि ‘आरक्षण और संविधान’ बचाने के लिए भारत बंद किया गया है.