ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

बिहार : शादी समारोह से डांस कर लौट रही थी नर्तकी, सुबह-सुबह अपराधियों ने मार दी गोली

28-Jan-2022 09:57 AM

ARRAH : भोजपुर में अपराधियों से अहले सुबह ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. शादी समारोह से प्रोग्राम कर लौट रही नर्तकी पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली चला दी. हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे. नर्तकी 18 वर्षीय  संजना कुमारी पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल गांव निवासी रामजी राम की पुत्री है. 


गोली दाएं पैर में घुटने पर लगी है, जो अंदर फंसी हुई है. नर्तकी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया लाया गया है. उसका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही.


घायल नर्तकी चरपोखरी के नेता नाच कंपनी में प्रोग्राम करती हैं. नर्तकी के जीजा राहुल कुमार ने बताया कि वह गुरुवार शाम सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव में एक शादी समारोह में प्रोग्राम करने चार अन्य नर्तकि‍यों के साथ गई थी. वहां प्रोग्राम खत्‍म होने पर शुक्रवार की सुबह छह बजे गाड़ी से वापस लौट रही थी. 


इसी दौरान चरपोखरी के बरनी मोड़ पर ही दो हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकवाई. इसके बाद गाड़ी के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इसमें एक गोली संजना कुमारी के दाएं पैर में लग गई. वहां चीख-पुकार मच गई. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. इसके बाद आनन-फानन में जख्‍मी नर्तकी को अस्‍पताल पहुंचाया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.


परिजनों के मुताबिक दोनों आरोपी का रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों से बाइक और पैसा छीनने का काम करते हैं. उन्होंने आरा के जीरो माइल निवासी टोनी और रोहित कुमार नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.