ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

आरा के सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बवाल, छात्रों ने की जमकर तोड़फोड़

18-Dec-2019 04:03 PM

By K K Singh

ARA :इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की है. कॉलेज में इस बवाल से अफरा-तफरी का माहौल है. भारी संख्या में पहुंचे छात्र कॉलेज में हंगामा कर रहे हैं. कॉलेज प्रशासन छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची है. 


घटना आरा मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां पिरौटा गांव स्थित सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में छात्रों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ किया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रैक्टिकल में कम नंबर आने को लेकर स्टूडेंट्स बवाल मचा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया गया है. कुछ बच्चों को ज्यादा नंबर मिले हैं. तो वहीं कुछ बच्चों को काफी कम मार्क्स मिले हैं. जिसको लेकर छात्र हंगामा और तोड़फोड़ कर रहे हैं.


वहीं, दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रों का आरोप गलत है. इस तोड़फोड़ में सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है. मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक फिलहाल छात्रों से बातचीत चल रही है. पुलिस ने बताया तोड़फोड़ करने पर छात्रों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.