ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / बिहार: पुलिस की पिटाई से 70 साल के बुजुर्ग की मौत, शराब के...

बिहार: पुलिस की पिटाई से 70 साल के बुजुर्ग की मौत, शराब के नाम पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को पीटा

19-Dec-2020 11:55 AM

ARA:  भोजपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है. आरोपी है कि पुलिस ने 70 साल के एक बुजुर्ग की इतनी पिटाई की उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. यह घटना भोजपुर के अगिआंव बाजार की है.

पुलिस को चोर समझकर किया पथराव

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेलार गांव में पुलिस शराब के धंधे के नाम पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस चुपके से दीवार फांद कर घर में घुस गई. रात के अंधेरे में लोगों को लगा की घर में चोर घुस गया है. जिसके बाद लोगों ने शोर किया और गांव के लोगों ने घेरकर पथराव कर दिया. किसी तरह से पुलिसकर्मी भाग गए. लेकिन फिर पुलिस टीम के साथ वापस लौटे.

पुलिस ने कई लोगों को पीटा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब गांव में दोबारा पुलिस पहुंची तो पूरे मुहल्ले के लोगों को घेरकर पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी. इस दौरान ही एक बुजुर्ग को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया. 


पुलिस ने कहा-बीमारी से हुई मौत

इस घटना के बाद पुलिस ने सफाई दी है. पीरो डीएसपी ने कहा कि बुजुर्ग की मौत पिटाई से नहीं हुई है. बुजुर्ग की मौत बीमारी या अन्य कारण से हुई है. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में शराब बेचा जा रहा है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.