ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

आरा में हिस्ट्रीशीटर खुर्शीद के भाई की हत्या पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की बहन के घर में लगाई आग, जमकर की तोड़फोड़

आरा में हिस्ट्रीशीटर खुर्शीद के भाई की हत्या पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की बहन के घर में लगाई आग, जमकर की तोड़फोड़

01-Dec-2019 07:39 AM

By K K Singh

ARA : हिस्ट्रीशीटर खुर्शीद भाई के छोटे भाई की हत्या के बाद आरा में लोगों के अंदर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. शहर में आक्रोशित लोगों ने देर रात काफी उपद्रव मचाया. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी की बहन के घर जमकर तोड़फोड़ की और उसके घर को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद उसका घर धूं -धूं कर जल उठा. मुहल्लेवालों और पुलिस की मदद से आग पर फौरन काबू पाया गया. 


शनिवार की देर शाम आरा टाउन थाना इलाके के रामगढ़िया मोड़ के पास चार अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर खुर्शीद के भाई सोनू कुरैशी (20) का मर्डर कर दिया था. वारदात के बाद चारो अपराधी भाग निकले. हत्या के बाद देर शाम नाराज लोगों ने शीशमहल-धरहरा पथ पर भी जमकर बवाल काटा था. आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक उपद्रव के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से दो राउंड फायरिंग भी की गई. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. बता दें कि मृतक सोनू कुरैशी (20) मोहम्मद जमील कुरैशी का बेटा है. मृतक का बड़ा भाई खुर्शीद कुरैशी दोहरे मर्डरकांड में फ़िलहाल आरा जेल में बंद है. भोजपुर एसपी ने परिजनों को आश्वाशन दिया है कि जल्द ही सोनू के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.