भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....
21-Apr-2023 02:59 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर राज्य के कुछ जिलों में आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आरा में एक बार फिर आवारा कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। आरा के विभिन्न इलाकों में कुत्तों ने अबतक करीब 18 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। करीब दो महीने पहले भी आरा शहर में आवारा कुत्ते ने करीब 100 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था।
दरअसल, आरा में एक बार फिर से कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत में आ गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला, अहिरपुरवा और धरहरा इलाके में एक कुत्ते ने बूढ़े, बच्चे सहित करीब ढेड दर्जन से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है। सभी जख्मी लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। लोगों का कहना है कि आरा शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं लेकिन नगर निगम या जिला प्रशासन की तरफ के कोई ठोस उपाए नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि सबसे पहले बेगूसराय में कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया था। बेगूसराय में कुत्तों के काटने से कई लोगों की जान जाने के बाद सरकार के आदेश पर शूटर्स की टीम पहुंची थी और कई आवारा कुत्तों को मार गिराया था। इसके बार करीब दो महीना पहले आरा शहर के विभिन्न इलाकों में एक पागल कुत्ते ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। विभिन्न इलाकों में घूम घूमकर पागल कुत्ते ने करीब 100 से अधिक लोगों को काट खाया था, जिसके बाद लोगों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला था।