रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
23-Feb-2020 08:45 AM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका है. जिसके कारण रेल परिचालन बाधित हो गई है. बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक्सप्रेस ट्रेन को रोका है. भीम आर्मी, राजद और माले के कार्यकर्ता इस बंद का समर्थन कर रहे हैं.
आरा में भारत बंद के दौरान सड़क को भी बंद किया गया है. पटना-आरा नेशनल हाइवे को बंद कर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं. आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 13201 लोकमान्य-पटना एक्सप्रेस को बंद समर्थकों ने रोका है. माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए बंद बुलाया गया है. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.
प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर आरा के आलावा पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है. समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.\