NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
25-Nov-2019 03:05 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक में 30 लाख के चर्चित लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस लगभग एक हफ्ते से प्रकाश और उसके साथ फरार चल रहे साथियों की तलाश में जुटी हुई थी. प्रकाश माली का मोबाइल पुलिस के हाथ लगी हुई थी. जिससे प्रकाश ने इस लूटकांड की साजिश रची थी. इस लूटकांड में शामिल कुख्यात बोतल महतो समेत तीन अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. फरार चल रहे कई अपराधियों की गिरफ़्तारी भोजपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.
आरा नवादा थाना इलाके के अनाईठ स्थित दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक में 30 लाख के चर्चित लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने सोमवार को आरा कोर्ट में सरेंडर किया. बीते 18 नवंबर को बैंक में 30 लाख 27 हजार रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है. हथियार के बल पर 6 अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. इसमें और भी लोग शामिल थे.
भोजपुर पुलिस ने इस मामले में फौरन करवाई करते हुए बोतल महतो उर्फ शशि कपूर कुशवाहा, विजय चौधरी और पोल्टी उर्फ श्वेताभ सिंह को सोनपुर मेले से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने 18 लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किये थे. पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्त अपराधियों ने दीपक महतो, बन्टू, गौरव सिंह, सुधीर राज और प्रकाश माली का नाम लिया था. अभी भी पुलिस को चार अपराधियों की तलाश है. लूट के 12 लाख दस हजार अभी भी रिकवर नहीं हो पाए हैं.