Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा
25-Dec-2019 03:38 PM
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिम चंपारण जिले से जहां एक दारोगा की मौत हो गई है. ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दारोगा की जान चली गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मृतक दारोगा आरा भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया इलाके की है. जहां चनपटिया थाना में पदस्थापित आरा भोजपुर के रहने वाले एक दारोगा वंशीधर सिंह की अचानक मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक आने के कारण दारोगा की जान गई है. ड्यूटी के दौरान ही यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि दारोगा हार्ट की बीमारी से भी परेशान थे. घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने एसआई की मौत की सूचना वरीय अधकारियों को दी.
घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के रहने वाले एसआई वंशीधर सिंह पिछले 6 महीने से बेतिया के चनपटिया थाने में पदस्थापित थे. उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.