ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत, पुत्र घायल

21-Aug-2020 10:17 AM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. कहीं ना कहीं अपराधी लूट, हत्या, डकैती जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी गांव का है, जहां पांच-छह की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी. इस घटना में जहां पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पुत्र निजी क्लिनिक में गंभीर हालात में भर्ती है.


मृतक का शव समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने पूर्व नाग पंचमी के समय ही उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था  जिसका विरोध मृतक वीरेंद्र पासवान के द्वारा किया गया था.  इसी में आर्केस्ट्रा आयोजकों ने इन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.

ग्रामीणों का कहना है कि उसी मामले का बदला निकालने के लिए करीब पांच से छह की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं मृतक के पुत्र और जख्मी रोहित कुमार ने भी बयान दिया है जिसमें उसने बताया है कि उसपर और उसके पिता पर गोली चलाने वाले बदमाश वही हैं जिन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. फिलहाल बयान के आधार पर उजियारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.