होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Aug-2020 09:59 PM
SAMASTIPUR : जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. समस्तीपुर पुलिस ने कुरियर कंपनी के दफ्तर में हुई लूटपाट का बड़ा खुलासा करते हुए दो अपराधियों को धार दबोचा है. बदमाशों के पास से लुटे हुए सामान को भी जब्त किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इसके साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है.
मामला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना इलाके का है. जहां हरपुर एलौथ स्थित एक निजी कूरियर कंपनी के कार्यालय के पास गुरुवार को हुई लूट मामले में 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस लूट की घटना की वारदात में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के वाहन कई समान भी बरामद हुए है.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना के बाधी गांव के कमलेश कुमार और रोहित कुमार के रुप में हुई. घटना के संबंध में एसपी विकास बर्मन का बताना है कि गुरुवार रात मुफस्सिल थाना के हरपुर एलौथ स्थित फिल्पकार्ड कंपनी के कार्यालय के पास हथियाबंद अपराधियों ने कंपनी के समान लदे एक मालवाहक को चालक समेत अगवा कर लिया था.
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गठित पुलिस टीम ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कमलेश कुमार और रोहित कुमार के घर से लूट के 68 पैक समानों के कार्टन बरामद किया. उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपितों ने अपने अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया है, जो लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल थे. पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.