Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
13-Nov-2022 02:37 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ही गोलीबारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी गई है। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई है।
दरअसल, वैशाली सदर थाना को इस बात की सुचना मिली थी कि पानापुर गौराही में लीची बागान के अंदर कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद तत्काल एक टीम तैयार कर वहां भेजा गया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी फायरिंग करना शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सदर थाने पुलिस एवं डीआईओ टीम ने भी की फायरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद अपराधी भागने लगे, इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा एक अपराधी को धर दबोच लिया गया। वो फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।हालांकि, दूसरा अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई तरह के हथियार बरामद किया है।
इधर, इस मामले में गिरफ्तार अपराधी के बारे में पुलिस टीम ने बताया कि यह इससे पहले एक मामले में जेल में बंद था,जहां से यह फरार हो गया। अब बीते इसे वैशाली से अपराध कि योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तार अपराधी ने कहा कि पैसे के कमी के कारन पिछली बार जेल से भागा था। लेकिन आज के मामले में उसकी कोई संलिप्ता नहीं है। वहीं, पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराकर न्यायालय पहुंच गई है।