Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
22-Mar-2024 09:39 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के लिए जन सुराज पार्टी का रजिस्ट्रेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया गया है। जन सुराज पार्टी को सेब (एप्पल) चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी को सिर्फ बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सेव चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इसके बाद अब इस पार्टी की ओर से बिहार की 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर सेव का चुनाव चिह्न मिलेगा।
दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिह्नों की सूची जारी कर दी गयी है। जिसमें जन सुराज पार्टी को सेब (एप्पल) चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। हालांकि, बिहार में प्रशांत किशोर की अगुवाई में जन सुराज दल की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं दी गयी है।
मालूम हो कि, प्रशांत किशोर ने जन सुराज को पार्टी बनाने की घोषणापटना में 5 मई 2022 को प्रेस कांफ्रेंस कर किया था। उस दिन उन्होंने कहा था कि, जन सुराज पार्टी बननी ही है, इसमें कोई इफ, बट और किंतु-परंतु नहीं है कि बनेगा कि नहीं बनेगा,बन सकता है कि नहीं बन सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि पार्टी प्रशांत किशोर नहीं बनाएंगे, पार्टी कोई व्यक्ति, कोई जाति, कोई परिवार नहीं बनाएगा, बिहार का हर वो आदमी जो चाहता है कि नया विकल्प बने, जो यहां के दलों और नेताओं से त्रस्त है उन लोगों को इकट्ठा करके मदद की जाएगी ताकि वे दल बनाए।
उधरम,प्रशांत किशोर कहते है कि बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा लोग चाहते हैं कि नया दल, नया विकल्प बने इसीलिए मैं ये प्रयास और मेहनत कर रहा हूं. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने आपको जो आंकड़ा दिया कि बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा लोग चाहते हैं कि यहां नया दल, नया विकल्प बने, नया प्रयास किया जाए।उन्हीं लोगों के बीच से ऐसे लोगों को निकाला जाए कि आप चाहते हैं कि नया दल बने तो उसमें कंधा भी लगाओ. कुछ लोग भी अगर उसमें तैयार हो गए, यदि 100 लोगों में से एक आदमी भी तैयार हो गया तो पूरे बिहार में 12 से 13 लाख ऐसे लोग हो जाएंगे जो इस दल को बनाने के लिए संस्थापक सदस्य बनेंगे, यह वही प्रयास है।