Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
14-Jan-2021 09:09 PM
PATNA : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों-अधिकारियों के कामकाज से परेशान मंत्री रामसूरत राय ने काम कराने के लिए नया तरीका निकाला है. वे अपने वेतन के पैसे से सरकारी कर्मचारियों को इनाम बाटेंगे. जिसने भी अच्छा काम किया उसे मंत्री जी की ओर से इनाम मिलेगा. मंत्री ने इनामी राशि भी घोषित कर दी है. उन्होंने इसके लिए अपनी सैलरी से 1 लाख 11 हजार रूपये देने का एलान किया है.
मंत्री का एलान
दरअसल मंत्री रामसूरत राय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कामकाज संभालने के बाद से ही वहां तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के रवैये से परेशान हैं. वे अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जता चुके हैं. लिहाजा वे जी जान से अपने विभाग को संभालने में लगे हैं. विभाग का काम सुधारने के लिए उन्होंने अपनी जेब से इनाम देने की परंपरा शुरू की है. इसके पहले मंत्री ने तीन-तीन अपर समाहर्ता, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये दिये थे. अब उन्होंने एक लाख 11 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है.
मंत्री के मुताबिक बिहार में ऐसे कई अंचल हैं जहां का कामकाज बेहद खराब है. वहां मुख्यालय से अधिकारियों को भेजकर समीक्षा करायी जा रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह 18 जनवरी को मगध प्रमंडल की समीक्षा करेंगे. मगध प्रमंडल के पिछड़े अंचलों की समीक्षा के लिए भी विभाग से अधिकारी भेजे जाएंगे. विभाग से जारी सूचना के अनुसार करपी अंचल में मनोज कुमार झा, नवीनगर में वीरेन्द्र कुमार पासवान, गया सदर में कंचन कपूर और जहानाबाद में नवल किशोर जाकर काम की समीक्षा करेंगे.