ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

अपने पिता की हत्या करने की सोच रहे थे आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे, खुद किया ये बड़ा खुलासा

अपने पिता की हत्या करने की सोच रहे थे आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे, खुद किया ये बड़ा खुलासा

17-Oct-2022 11:42 AM

PATNA : बिहार में सुपर कॉप के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. पटना के सिटी एसपी रहते हुए शिवदीप लांडे ने खुद की सिंघम वाली इमेज बनाई. पटना के लोगों के चहेते बने और आलम यह रहा कि जब पटना से तबादला हुआ तो लोगों के आंख से आंसू निकल आए. महाराष्ट्र में कुछ दिनों तक के सेवा देने के बाद शिवदीप लांडे एक बार फिर से बिहार में योगदान करने लौटे तो उन्हें डीआईजी बनाया गया. शिवदीप लांडे एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं. शिवदीप लांडे ने खुद से कबूल किया है कि बचपन में वह अपने पिता की हत्या करने की बात सोच रहे थे.



लांडे ने किया खुलासा

अपने निजी जीवन को लेकर शिवदीप लांडे ने यह खुलासा अपनी किताब वूमन बिहाइंड द लायन के विमोचन के मौके पर कही है. मीडिया से मुखातिब होते हुए शिवदीप लांडे ने अपने निजी जीवन और बचपन की परिस्थितियों के बारे में ढेर सारी बातें साझा की. शिवदीप लांडे ने पटना में अपनी किताब के विमोचन के मौके पर कहा कि बचपन में उनके परिवार की जो स्थिति थी वह बेहद गुस्से में आ जाते थे. इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने अपने पिता की हत्या कर देने तक की बात सोच डाली थी. लांडे ने बेहद साफगोई के साथ कबूल किया कि उनके पिता सरकारी कर्मी थे लेकिन नशे के आदी थे ड्रग एडिक्ट होने की वजह से परिवार की स्थिति खराब थी. पिता की नौकरी छूट जाने के बाद परिवार के हालात बिगड़ते चले गए. ऐसे में शिवदीप लांडे और उनके परिवार को मां नहीं संभाला लांडे और उनके भाई के साथ साथ वाहनों के लिए उनकी मां एक मिसाल है. शिवदीप लांडे ने कहा कि अपनी मां से प्रेरित होकर उन्होंने न केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बल्कि आईपीएस बन कर आज देश की सेवा कर रहे हैं. लांडे ने अपनी मां को समर्पित की है.



रविवार को शिवदीप लांडे की इस किताब का विमोचन हो चुका है. अपने जीवन पर आधारित इस किताब में शिवदीप लांडे ने उन पहलुओं की चर्चा की है जो अब तक मीडिया या आम लोगों के सामने नहीं आ पाए हैं. एक सुपर कॉप के तौर पर शिवदीप लांडे को ज्यादातर लोगों ने देखा है लेकिन लांडे की परिस्थितियां उनका पारिवारिक बैकग्राउंड उनके संघर्ष और बचपन से लेकर आईपीएस बनने तक की कहानी क्या है और कैसे उनकी मां सबके पीछे प्रेरणा बनकर खड़ी रही. आईपीएस अधिकारी यही सब कुछ अपनी किताब में बता गए हैं.