ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / बीजेपी किसान मोर्चा के वर्चुअल सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम-‘अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता...

बीजेपी किसान मोर्चा के वर्चुअल सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम-‘अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनेंगे किसान'

31-Aug-2020 05:52 PM

PATNA: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड कृषि फिडर के माध्यम से अब तक राज्य के 1 लाख 42 हजार किसानों को कृषि कनेक्शन दिया जा चुका है। प्रति यूनिट 6.15 रु. लागत की बिजली का किसानों से मात्र 65 पैसा लिया जा रहा है और 5.50 रु. सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। अगले कार्यकाल में राज्य सरकार सौर ऊर्जा आधारित कृषि पम्प को प्रोत्साहित करेगी। किसान सौर ऊर्जा पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली विद्युत कम्पनियों को बेच कर अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनेंगे।

 श्री मोदी ने कहा कि खेती की लागत कम करने के लिए ही डीजल से सिंचाई की जगह बिजली को प्राथमिकता दी गई है। एक कट्ठा जमीन की सिंचाई में डीजल से जहां 20 रुपये की लागत आती थी वहीं बिजली से मात्र 82 पैसे के खर्च पर सिंचाई हो जाती है। राज्य सरकार ने बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 को स्वीकृति दी है ताकि कृषि व्यवसाय से जुडे सात क्षेत्रों मखाना, फल-सब्जियां, शहद, औषधि व सुगन्धित पौधे, मक्का, चाय व बीज आदि के प्रसंस्करण के लिए 25 लाख से 5 करोड़ तक के निवेश पर 15 से 25 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान व 30 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ ही औद्योगिक प्रोत्साहन नीति-2016 के तहत अन्य लाभ दिया जा सके। 

 इसके साथ ही राज्य सरकार ने 2019-20 में 33 लाख 71 हजार किसानों को फसल क्षति अनुदान के तौर पर 1,220 करोड़ रुपये का वितरण किया है जिससे औसतन प्रति किसान को 4,400 रुपये प्राप्त हुआ है।