ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna News: पटना को एक महीने में मिली तीन बड़ी सौगात, राघोपुर पुल, मीठापुर-महुली फोरलेन और डबल डेकर फ्लाईओवर से खुलेंगे विकास के द्वार

Patna News: पटना को जून महीने में तीन ऐतिहासिक परियोजनाओं की सौगात मिली राघोपुर को जोड़ने वाला गंगा पुल, मीठापुर-महुली फोरलेन और पहला डबल डेकर फ्लाईओवर। ये योजनाएं बिहार के आधारभूत ढांचे और कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगी।

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। सिर्फ जून में ही राजधानी पटना को तीन ऐतिहासिक परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। ये परियोजनाएं केवल यातायात और संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली ही नहीं हैं, बल्कि राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राघोपुर को गंगा पर एक नए पुल से जोड़ने की मंजूरी, मीठापुर-महुली फोरलेन सड़क का लोकार्पण और पटना का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ये तीनों परियोजनाएं आने वाले समय में राजधानी के साथ-साथ पूरे राज्य को सामाजिक और आर्थिक गति देने का काम करेंगी।


राघोपुर दियारा को मिली राजधानी से सीधी राह

23 जून को बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन परियोजना के प्रथम चरण में राघोपुर को एनएच-31 से जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण किया। वर्षों से नावों के भरोसे राजधानी से जुड़ाव रखने वाले राघोपुर वासियों के लिए यह पुल एक वरदान बनकर आया है। मानसून में संपर्क टूट जाना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं से वंचित रहना और रोजगार के अवसरों से कटे रहना अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। इस पुल के माध्यम से पटना, हाजीपुर और दियारा क्षेत्र के गांवों के बीच न केवल सीधा और सुलभ संपर्क स्थापित हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र अब राज्य के विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।


मीठापुर-महुली फोरलेन

पटना में यातायात के दबाव को कम करने और दक्षिणी क्षेत्रों को राजधानी से बेहतर तरीके से जोड़ने के उद्देश्य से 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन फोरलेन परियोजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए इस एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क का मार्ग भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक है, जो दक्षिण पटना के लाखों निवासियों के लिए राहत लेकर आया है। इससे न केवल वैकल्पिक रूट मिला है, बल्कि पुराने बाइपास पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। यह सड़क भविष्य में दक्षिण पटना के शहरीकरण, व्यापार, और निवेश के नए अवसरों की नींव रखेगी।


पटना को मिला पहला डबल डेकर फ्लाईओवर

11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अशोक राजपथ पर राज्य के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। 422 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए कारगिल चौक तक फैली है। इसका सबसे बड़ा लाभ पटना विश्वविद्यालय, पीरबहोर, सिविल कोर्ट, बीएन कॉलेज, खजांची रोड, मखनियां कुआं, और महेंद्रू जैसे क्षेत्रों को मिला है, जहां अब यातायात काफी सुगम हो गया है। छात्र, मरीज और व्यवसायी वर्ग इससे खास तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता