ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का

Bihar News: गोपालगंज के तुरकहा में रील बनाते समय 18 वर्षीय युवक शाहबाज आलम गंडक नहर में गिरकर बह गया। हादसे के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन और राहत टीमें तलाशी में जुटी हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रील बनाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। रील बनाने के दौरान एक लड़का गंडक नहर में गिर गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा रेलवे ट्रैक के पास गंडक नहर की है। 


दरअसल, गोपालगंज के तुरकहा रेलवे ट्रैक के पास दो दोस्त रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक 18 वर्षीय शाहबाज आलम का पैर फिसल गया और वह गंडक नहर की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वह नहर की गहराई में समा गया। शाहबाज नगर थाना क्षेत्र के छपिया वार्ड नंबर 24 का रहने वाला था और अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। 


स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों दोस्त मोबाइल पर रील बना रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और खोजबीन शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 


परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की है ताकि लापता युवक की तलाश तेजी से की जा सके। इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर जुटी हैं, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता