ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Pawan Singh Wife: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान, जानिए.. क्या बोलीं ज्योति सिंह?

Pawan Singh Wife: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने घोषणा की है कि यदि उन्हें किसी बड़ी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि काराकाट क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से उनका चुनाव लड़ना तय है।

Pawan Singh Wife Jyoti Singh
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Pawan Singh Wife: भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज डेहरी में घोषणा किया है कि अगर उन्हें किसी बड़े पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगी। उनका चुनाव लड़ना हर हाल में तय है। 


ज्योति सिंह ने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत जरूर आजमाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहीं की पिछले दो महीने से वह किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं है। अभी तक किसी दल से उनकी बात नहीं बनी है लेकिन अगर उन्हें किसी भी दल से टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में आएंगी। 


उन्होंने कहा कि इतना तय है कि काराकाट इलाके के किसी एक विधानसभा सीट से वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। चाहे उन्हें निर्दलीय ही चुनाव लड़ना क्यों ना पड़े। ज्योति सिंह रोहतास जिला के डेहरी में एक निजी फाइनेंस कंपनी के आउटलेट की उद्घाटन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 


बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिताजी की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में पिछले दो महीने से अपने पिता के इलाज के लिए वह दिल्ली में ही थी। दिल्ली में रहने के कारण थोड़ी सी राजनीतिक गतिविधियां कम हुई है लेकिन इतना तय है कि वह काराकाट इलाके के किसी न किसी विधानसभा सीट से चुनाव जरूर लगेगी। चाहे वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही क्यों ना हो। 


बता दे की पावर स्टार के नाम से चर्चित भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसे दौरान ज्योति सिंह को अपने पति पवन सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार करते हुए देखा गया था। चुनाव खत्म होने के बाद पवन सिंह ने जहां काराकाट इलाके में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी पवन ज्योति सिंह लगातार पिछले एक साल से इलाके में छोटी-छोटी कार्यक्रमों में शामिल हो रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता