Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
19-Feb-2024 09:32 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित हाईवा ने कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि खलासी बुरी तरह घायल हो गया।
घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित कोलकाता-दिल्ली मार्ग की है जहां डेहरी इलाके के मोहन बीघा के समीप ब्रेकडाउन कंटेनर में तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में गया के रहने वाले कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां कंटेनर के ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया वही खलासी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद यातायात पूरी तरह से जाम हो गया। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वहीं ब्रेकडाउन कंटेनर के चालक सुभाष यादव इलाहाबाद का रहने वाला है। उसने बताया कि कंटेनर ब्रेकडाउन हुई थी लेकिन एनएचएआई प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग नहीं लगाने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई।